Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था चिंतनीयःआशुतोष

लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था चिंतनीयःआशुतोष

Jameshpur news:सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उद्योग सचिव अशोक गोयल और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी तथा वरीय जदयू नेता आशुतोष राय ने सोनारी में दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना की तीखी भर्त्सना की है।यहां जारी एक बयान में श्री गोयल और श्री राय ने कहा कि सोनारी जैसे इलाके में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं बता रही हैं कि पुलिस का इकबाल लगातार कमजोर होता जा रहा है। अगर यही माहौल रहा तो यहां बिजनेस कैसे चलेगा? जमशेदपुर जिला प्रशासन जब तक थाना क्षेत्रों में जुआ, मटका, अवैध शराब भट्ठी, स्क्रैप टाल, ब्राउन शुगर, चरस, अफीम, गांजा आदि पर करारा प्रहार नहीं करेगी, इस किस्म की वारदातें रुक नहीं पाएंगी। जिला प्रशासन को बिना भेदभाव किये हुए इन अनैतिक कार्यों पर जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसा होने से जिला प्रशासन की छवि आम जनता में निखरेगी।आशुतोष राय ने कहा कि जमशेदपुर में जो लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था है, वह चिंतनीय है। पुलिस का खुफिया तंत्र पंगु बन कर रह गया है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अपने थाने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर प्रशासन को सोचना चाहिए। पुलिस अगर आम जनता का भरोसा जीतने का प्रयास करेगी तो उसे जनता से इनपुट मिलेगा। पुलिस को गलत कार्यों का जल्द से जल्द उद्भेदन कर देना चाहिए ताकि पुलिसिंग को लेकर एक क्लीयर कट मैसेज जाए।

1000064331

Share this:

Latest Updates