Ranchi News: रांची से पूर्णिया के लिए नया विमान 17 सितम्बर से शुरू होगा। यह विमान रांची से पूर्णिया वाया कोलकाता होकर जायेगा। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने यह सेवा उड़ान योजना के तहत आरम्भ कर रही है।
विमान रांची से सुबह 7.40 बजे रवाना होकर कोलकाता जायेगा। वहां से पूर्णिया दिन के 1.40 बजे पहुंचेगा। पूर्णिया से विमान 2.30 बजे रवाना होकर वाया कोलकाता होकर रात 8.40 बजे रांची आयेगा।



