Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीडीएस चौहान ने बताया… रात 1.30 बजे ही क्यों ‘आपरेशन सिन्दूर’ अंजाम दिया गया

सीडीएस चौहान ने बताया… रात 1.30 बजे ही क्यों ‘आपरेशन सिन्दूर’ अंजाम दिया गया

New Delhi news: ‘आपरेशन सिन्दूर’ द्वारा भारतीय सेना ने अपनी ताकत का एहसास पूरी दुनिया कोे कराया है। भारतीय सेना का मिशन पूरी तरह सफल रहा और इसकी दुनिया भर खासकर पाकिस्तान में इसकी खूब चर्चा हुई। पाकिस्तान को इस आपरेशन में भारी नुकसान हुआ। वहीं, आॅपरेशन को लेकर लोगों के मन एक सवाल था कि रात 1.30 बजे ही क्यों आपरेशन सिन्दूर’ को अंजाम दिया गया। इस सवाल का जवाब सीडीएस अनिल चौहान ने शुक्रवार को दिया।
सीडीएस चौहान ने कहा यदि सुबह 05 या 06 बजे के बीच आॅपरेशन चलाते, तब वह समय अजान का होता। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद होते, इस कारण सेना ने तय किया कि रात 1.30 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया जाये। सीडीएस चौहान ने कहा कि ‘आपरेशन सिन्दूर’ ने एक नये प्रकार के युद्ध की शुरुआत की है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि हमले के दौरान हर बार भारत ने पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हराया।
सीडीएस चौहान ने रात के समय कार्रवाई के पीछे कहा कि सेना को अपनी तकनीक पर पूरा भरोसा है। सैटेलाइट इमेज और दूसरी तकनीक के जरिये सटीक निशाना साधा जा सकता है। ‘आपरेशन सिन्दूर’ ने दिखा दिया कि लम्बी दूरी के टारगेट को रात में भी कैसे हिट किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पारम्परिक युद्ध के विपरीत युद्ध भूमि, वायु, समुद्र और साइबर क्षेत्र में लड़ा गया। जनरल चौहान ने कहा कि यहां जीत का एक पैमाना हमारे हमले की उच्च तकनीक थी, जिसका प्रदर्शन वहां हुआ। रात के समय लम्बी दूरी के लक्ष्यों पर सटीक हमले के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता थी। ‘आपरेशन सिन्दूर’ के दौरान हमने हर बार पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हराया।

Share this:

Latest Updates