Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात लोगों की मौत

Rajahmundry News : आंध्र प्रदेश के अम्बेडकर कोनसीमा जिले के रायवरम मंडल के कोमारीपालेम गांव में लक्ष्मी गणपति पटाखा फैक्टरी में बुधवार को विस्फोट के बाद आग लग गयी। इस भीषण हादसे में छह लोग जिंदा जल गये, जबकि कई अन्य लोग गम्भीर रूप से झुलस गये। फायरवर्क्स के मालिक वेलुगु बंटी सत्यनारायण मूर्ति मौके पर मृत पाये गये, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी है।
पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त फैक्टरी में 40 मजदूर काम कर रहे थे। भीषण विस्फोट के कारण पटाखा निर्माण इकाई के शेड की दीवार ढह गयी। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। रामचंद्रपुरम के आरडीओ अखिल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लक्ष्मी गणपति फायरवर्क्स के मालिक वेलुगु बंटी सत्यनारायण मूर्ति मौके पर मृत पाये गये, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।
लक्ष्मी गणपति फायरवर्क्स सत्तर साल पुरानी पटाखा निर्माण इकाई है। इस औद्योगिक क्षेत्र को आंध्र प्रदेश का मिनी शिवकाशी कहा जाता है।

जिलाधीश महेश कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने एक हफ़्ते पहले पटाखा निर्माण केन्द्र का निरीक्षण करके बताया था कि सभी सुरक्षा उपाय लागू थे। उन्होंने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि गोदाम मालिकों ने आग से बचाव के उपकरणों का सही इस्तेमाल किया था या नहीं। उन्होंने कहा कि वे दुर्घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं। गम्भीर रूप से घायलों में से दो को अनापर्थी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी को निजी अस्पतालों में ले जाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर लिखा कि कोनासीमा जिले के रायवरम में बाना सांचा निर्माण केन्द्र में आग लगने की घटना से हड़कम्प मच गया है। इस दुखद दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से अपार दु:ख हुआ है। मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत उपायों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों में भाग लेने के निर्देश दिये हैं। मैंने सलाह दी है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान की जाये। हम प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
दूसरी ओर, गृह मंत्री अनीता ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिले के एसपी और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के आदेश दिये। मंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेंगी।

Share this:

Latest Updates