Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह अपने आधिकारिक आवास से भाग गए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, प्रदर्शनकारियों ने…

… और इस तरह अपने आधिकारिक आवास से भाग गए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, प्रदर्शनकारियों ने…

Sri Lanka News: विवादों में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति (President) गोटाबाया राजपक्षे 9 जुलाई को राजधानी कोलंबो स्थित अपने आधिकारिक आवास से भाग गए। एक शीर्ष रक्षा सूत्र ने AFP को इस बात की जानकारी दी। इससे पहले कि टेलीविजन फुटेज में देखा गया कि प्रदर्शनकारियों ने नेता के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आवास पर धावा बोल दिया था।  ऐसे में खुद को खतरे में देख वो मौके पर से भाग निकले। सूत्र ने कहा, “राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.” उन्होंने कहा कि गुस्साई भीड़ को राष्ट्रपति भवन पर हावी होने से रोकने के लिए सैनिकों ने हवा में गोलियां चलाईं।

पुलिस ने हटा लिया था कर्फ्यू

गौरतलब है कि श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था।  यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था।

Share this:

Latest Updates