Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : कार में जा रहे थे दूल्हा और दुल्हन, अचानक नगर निगम की गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, इसके बाद…

Accident : कार में जा रहे थे दूल्हा और दुल्हन, अचानक नगर निगम की गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, इसके बाद…

Bihar News : राजधानी पटना में 10 जुलाई को कार में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग जा रहे थे। इसी क्रम में पटना नगर निगम की एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। संयोग से कार में सवार दूल्हा-दूल्हन समेत 5 लोगों की जान बच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा बेली रोड में हुआ। पटना हाई कोर्ट के समीप यू टर्न लेने के दौरान नगर निगम के कूड़ा उठाव करने वाले ट्रक ने दूल्हे की कार में  टक्कर मार दी। हादसे के बाद बेली रोड पर देर तक अफरातफरी मची रही।

दूसरी कार से भेजे गए दूल्हा-दुल्हन

सूचना के बाद यातायात थाना गांधी मैदान की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटवाया, जबकि दूल्हा-दुल्हन को दूसरी कार से घर भेजा गया। गांधी मैदान यातायात थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। क्षतिपूर्ति की भरपाई होने पर कार चालक की ओर से यातायात थाने में अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Share this:

Latest Updates