Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देखी नहीं ऐसी दीवानगी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 11 वर्षों तक अन्न, नमक त्यागा, पूजा पाठ कराती रहीं देवघर की कौशल्या देवी 

देखी नहीं ऐसी दीवानगी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 11 वर्षों तक अन्न, नमक त्यागा, पूजा पाठ कराती रहीं देवघर की कौशल्या देवी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देवघर की एक भक्त की ऐसी दीवानगी है कि आप भी उसके बारे में जानकर दंग रह जाएंगे। देवघर की कौशल्या देवी उन करोड़ो फैन को अपने समर्पण से काफी पीछे छोड़ देती हैं। वह 2003 से 2014 तक बिना अन्न और नमक ग्रहण किए नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की कामना को लेकर तप करती रहीं। कौशल्या देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सैकड़ों बार महामृत्युंजय जाप और न जाने कितने बार रुद्राभिषेक करा चुकी हैं। कौशल्या की एक ही इच्छा है कि वह प्रधानमंत्री से एक बार मिले।

घर में लगा रखी हैं पीएम मोदी की कई तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी फैन कौशल्या देवी के घर में आपको पीएम मोदी की कई तस्वीरे देखने को मिलेंगी, जो गुजरे जमाने की भी है और आज की भी। यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत और विश्व में करोड़ों फैन हैं लेकिन कौशल्या देवी इन सब से हटकर है। देवघर की रहने वाली कौशल्या देवी की पूरी कहानी जानकर आप भी इन्हें पीएम मोदी का सबसे बड़ा फैन मान लेंगे। 2003 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। तब टीवी पर इनका एक भाषण चल रहा था। उस वक्त कौशल्या देवी के गर्भ में 4 महीने का शिशु पल रहा था। वहीं ससुराल वाले नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करते थे। क्योंकि वह दूसरे पार्टी से जुड़े हुए थे।

मोदी प्रधानमंत्री बने इसके लिए अंगारों पर भी चलीं

ऐसे में ससुराल में कौशल्या देवी को इसके लिए खरी खोटी भी सुननी पड़ी। एक दिन ससुराल में पिटाई के कारण इनका गर्भपात हो गया और इन्होंने अपने पेट मे पल रहे बच्चे को खो दिया इसके बाद कौशल्या देवी उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की कामना लिए ससुराल छोड़कर भाग गई और देवघर में आकर 2003 से लेकर 2014 तक बिना अन्न और नमक खाए फल पर जीती रहीं। इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की कामना को लेकर यह अंगारों पर चलीं। इसके निशान अब भी इनके पैरों पर हैं। इसके अलावा बाबा मंदिर में लगातार तप करती रहीं। पुजारियों से मिलकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की कामना को लेकर सैकड़ों बार महामृत्युंजय जाप और महा रुद्राभिषेक कराती रहीं।

महज 5 मिनट के लिए मिलना चाहती हैं पीएम मोदी से

2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो कौशल्या देवी की सालो से चली आ रही तपस्या पूरी हो गई। लेकिन अब भी वह पीएम मोदी की स्वास्थ्य कामना और उनकी सुरक्षा को लेकर पूजा-पाठ और रुद्राभिषेक कराती रहती हैं। कौशल्या देवी की एक ही इच्छा है कि प्रधानमंत्री एक बार इनसे 5 मिनट के लिए मिले।

कौशल्या देवी को बाबा भोलेनाथ पर है आस्था

कौशल्या देवी का बाबा भोलेनाथ पर काफी आस्था है। घर में तो यह नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और इनके सुरक्षा के लिए पूजा पाठ करती ही है, लेकिन बाबा मंदिर में सैकड़ों बार महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक कराती रही हैं। स्थानीय पुरोहित लंबोदर पंडा बताते हैं कि रसीद कटवा कर कौशल्या देवी प्रधानमंत्री के लिए हमेशा पूजा पाठ कराती हैं और यह कई वर्षों से चलता आ रहा है। पुरोहित कहते हैं कि बाबा बैद्यनाथ धाम में सबों की मनोकामना पूरी होती है और कौशल्या देवी की भी मनोकामना पूरी हुई।

Share this:

Latest Updates