Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINE MOTION : नागिन फेम एक्ट्रेस Mouni Roy शादी के 1 माह बाद और हुईं हसीन, सोशल मीडिया पर लाजवाब…

CINE MOTION : नागिन फेम एक्ट्रेस Mouni Roy शादी के 1 माह बाद और हुईं हसीन, सोशल मीडिया पर लाजवाब…

Bollywood की अभिनेत्रियां अपनी शादी के पहले तरह-तरह की स्टाइल और खूबसूरती की वजह से जितनी चर्चा में रहती हैं, शादी के बाद भी अलग किस्म की उनकी चर्चा चलती रहती है। आजकल सोशल मीडिया इसका सुविधाजनक माध्यम बन गया है। इस दृष्टि से सिर्फ एक माह पहले शादी करने वाली नागिन फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। वैसे भी मौनी अपने पति सूरज नांबियार के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस प्यार लुटाते हैं। अब मौनी का आरती करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मौनी सूरज के साथ आरती करती दिख रहीं हैं। सूरज और मौनी दोनों साथ में बेहद अच्छे दिख रहे हैं। और भी कई किस्म और स्टाइल की तस्वीरें हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। मौनी के वर्क्रफ्रंट की बात करें तो वह एक डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया लिटिल मास्टर’ को जज कर रही हैं। शो में मौनी के साथ सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा भी होंगे। बेशक मौनी एक्टर के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं।

‘देवों के देव महादेव’ में सती का किरदार निभाया था मौनी ने

टेलीविजन सहित फिल्मों में भी एक्टिंग करने वाली मौनी रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में मौनी ने सती का किरदार निभाया था। इसके बाद से ही उन्होंने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली। फिर उन्होंने ‘नागिन’ सीरियल में भी काम किया। दर्शकों ने इस सीरियल को भी इतना प्यार दिया कि यह सीरियल भी हिट रही। मौनी की शादी को एक महीने हो चुके हैं। मौनी का बंगलुरु के घर में आरती करते हुए एक तस्वीर सामने आई है। साथ ही एक फैन पेज पर उनका आरती करते हुए वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें मौनी और सूरज माता की चौकी में आरती कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates