Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NEW DELHI :सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने यूएनआई की रक्षा के लिए रिसीवर नियुक्त करने की मांग की

NEW DELHI :सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने यूएनआई की रक्षा के लिए रिसीवर नियुक्त करने की मांग की

सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने भारत की पुरानी समाचार एजेंसी यूएनआई की रक्षा के लिए रिसीवर नियुक्त करने की मांग की है। फोरम के इंडिया चैप्टर के महासचिव एवं प्रतिष्ठित समाचार पत्र प्रभात खबर रांची के ग्रामीण संस्करण के संपादक सुशील भारती ने यह मांग की है।
श्री भारती ने कहा कि फोरम के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम नाथ विद्रोही की अध्यक्षता में आज हुई ऑनलाइन बैठक में इस मसले पर गंभीर चर्चा के बाद यह मांग की गयी है। महासचिव ने कहा कि फोरम के सदस्य एवं सेव यूएनआई मूवमेंट के समन्वयक डॉ. समरेन्द्र पाठक ने इस मसले पर ध्यान आकृष्ट किया था।फोरम ने यूएनआई के मामले को भारत सरकार तथा अन्य अन्तर्राष्ट्रीय फोरम पर भी उठाने का संकल्प लिया है। इस बैठक में इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष अनिरुद्ध सुधांशु, केंद्रीय कमेटी के देवेन्द्र गौतम एवं मो.फारुख शमशीरी सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Share this:

Latest Updates