Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल को फिर हो गया है प्यार!

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल को फिर हो गया है प्यार!

Bollywood news : पंजाब की कटरीना कैफ कहीं जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल की लव लाइफ में एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहनाज गिल को अब किसी दूसरे शख्स से प्यार हो गया है। उनका नया प्यार कौन है। यह जानने और सुनने के लिए उनके फैंस जरूर बेकरार होंगे। लेकिन थोड़ा सब्र करना होगा। शहनाज गिल के नजदीकी सूत्रों के अनुसार टीवी के पॉपुलर होस्ट और डांसर राघव जुयाल से इन दिनों शहनाज गिल की नजदीकियां बढ़ गईं हैं। मालूम हो कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच पहले प्यार परवान चढ़ा था, लेकिन बाद में दोनों जुदा हो गए।

दोनों को एक- दूसरे से दूर रहना पसंद नहीं

आपको बताते चलें कि सलमान खान की नई फिल्म भाईजान में राघव व शहनाज गिल साथ- साथ काम कर रहे हैं। सेट पर दोनों के बीच काफी अच्छी ट्विनिंग देखी जा रही है। इस फिल्म में काम कर रहे हैं दूसरे लोगों का कहना है कि शहनाज व राघव के बीच का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया है। दोनों को एक- दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करते देखा जा रहा है। दोनों को एक- दूसरे से दूर रहना पसंद नहीं आ रहा है। इसका साफ मतलब है कि दोनों की नजदीकियां अब प्यार में बदल चुकी हैं।

शहनाज और राघव साथ गए थे ऋषिकेश 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें अभी हाल ही में  राघव और शहनाज ऋषिकेश गए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ- साथ देखा गया था। वे वहां उस दिन रहने के बाद वापस लौटे थे। ‌ फिलहाल बॉलीवुड में दोनों की नजदीकियां चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि दोनों के बीच उड़ रहीं अफेयर की खबरों पर अभी तक ना तो शहनाज ने प्रतिक्रिया दी है और ना ही राघव ने। इन खबरों पर अभी तक ना ही शहनाज का कोई रिएक्शन आया है और ना ही राघव का। वैसे इस बारे में जो राघव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे इस मसले पर अभी कोई बात नहीं करना चाहते। क्योंकि ऐसी बातें उनके लिए मैटर नहीं करती। उन्होंने कहा कि ये बातें धूल की तरह हैं। यह अपने आप बैठ जाएंगी।

Share this:

Latest Updates