Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Shameful : तीन नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर किया रेप, चीनी आरोपी…

Shameful : तीन नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर किया रेप, चीनी आरोपी…

Foreign News, Nepal, China : नेपाल पुलिस ने एक चीनी नागरिक को तीन नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोप में Arrest कर लिया है। पुलिस कई दिनों से लापता हुईं तीनों लड़कियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसे ललितपुर जिले के बुंगमती एरिया के एक बंद घर के बारे में जानकारी मिली। आरोपी की पहचान 49 साल के यांग लिमिंग के तौर पर हुई है। वो मूल रूप से चीन के फुजियान प्रांत का रहने वाला है। यांग कई साल से नेपाल आता रहा है। हालांकि, इस दौरान वो किसी एक जगह टिककर नहीं रहता था।

घर की तलाशी के दौरान मिली तीन लड़कियां

घर की तलाशी ली गई तो तीन नाबालिग लड़कियां मिलीं। इन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। यह घर एक चीनी नागरिक ने किराए से ले रखा था। उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि पिछले साल भी चीन के एक नागरिक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नेपाल में चीन के नागरिकों का इस तरह की हरकतों में शामिल रहने के बाद बहुत तेजी से विरोध बढ़ रहा है।

विक्टिम्स में एक बच्ची की उम्र 13 साल

नेपाल के अखबार ‘द हिमालयन टाइम्स’ ने चीनी नागरिक को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। अखबार की इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट के मुताबिक- जिन तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बुंगमती एरिया के मकान से छुड़ाया है, उनमें से एक की उम्र तो महज 13 साल है। पुलिस ने कहा- तीनों लड़कियां गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं और चीन के नागरिक ने उन्हें अच्छी नौकरी और बेहतर लाइफ स्टाइल का झांसा देकर जाल में फंसाया। उसने इन लड़कियों को कई बार पैसे भी दिए।

Share this:

Latest Updates