Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND BREAKING NEWS : जमशेदपुर के बदमाश कन्हैया सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

JHARKHAND BREAKING NEWS : जमशेदपुर के बदमाश कन्हैया सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

JAMSHEDPUR LATEST HINDI CRIME NEWS : जमशेदपुर पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड पुलिस ने जमशेदपुर के कुख्यात बदमाश कन्हैया सिंह को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कन्हैया सिंह अपनी पत्नी और दो नाबालिक बच्चों के साथ वैष्णो देवी जा रहा था। इस आशय की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने जाल बिछाकर उसे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ही दबोच लिया। हालांकि इस गिरफ्तारी की पुष्टि जमशेदपुर पुलिस अभी नहीं कर रही है। लेकिन सूत्रों के अनुसार के अनुसार झारखंड पुलिस कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। झारखंड पुलिस ने यह कार्रवाई सोमवार की रात करीब 8:00 बजे की है। 

कैसे मिली पुलिस को सूचना

बताया जा रहा है कि कन्हैया सिंह की मां पिछले कई दिनों से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाजरत हैं। उन्हें हार्ट प्रॉब्लम है। वह सीसीयू वार्ड में फिलहाल भर्ती हैं। उनकी देखरेख के लिए कन्हैया सिंह का भतीजा रामबाबू अस्पताल में मौजूद था। इसी दौरान कन्हैया सिंह ने अपनी बीमार मां का हाल-चाल जानने के लिए अपने भतीजे को फोन किया। इस बात की पुलिस को भनक लग गई। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल से कन्हैया सिंह के भतीजे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कन्हैया सिंह और उसके भतीजे के बीच हुई बातचीत के आधार पर पुलिस को कन्हैया सिंह की लोकेशन की जानकारी मिल गई। इसके बाद झारखंड पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Share this:

Latest Updates