Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पकड़ा गया 2 लाख का इनामी नक्सली  सुखराम गुड़िया,बाइक से गिरकर भागने..

पकड़ा गया 2 लाख का इनामी नक्सली  सुखराम गुड़िया,बाइक से गिरकर भागने..

Jharkhand Update News, Khooti PLFI Naxal Sukran Gudiya Arrested : रांची और खूंटी का दहशत  प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई का सब-जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोड़े को खूंटी पुलिस ने तोरपा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा पीछा करने पर वह बाइक से जा रहा था। इस क्रम में बाइक संतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जब वह बाइक को छोड़ कर भागने लगा तो पुलिस ने उसे खदेड़ कर हथियार सहित दबोच लिया। 

जीदन गुड़िया का है करीबी

बताया जाता है कि सुखराम गुड़िया एके 47 लेकर चलता था। इसके खिलाफ जिले के तपकरा, मुरहू, खूंटी सहित चाईबासा के गुदड़ी थाने में हत्या, आर्म्स, लेवी व 17 सीएलए एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। सुखराम पीएलएफआई का कुख्यात पूर्व जोनल कमांडर जीदन गुड़िया का करीबी बताया जाता है, जिसकी मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। सुखराम पर दो लाख रुपए का इनाम था। खूंटी पुलिस ने पांच लाख इनाम के लिए प्रस्ताव भेजा था, परंतु उससे पहले ही दबोच लिया गया।

Share this:

Latest Updates