Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Triple Blast : गोल्डन टेंपल के नजदीक तीसरी बार ब्लास्ट, आरोपियों को…

Triple Blast : गोल्डन टेंपल के नजदीक तीसरी बार ब्लास्ट, आरोपियों को…

National News Update, Punjab, Amritsar, Golden temple Blast 3rd Time :  पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को भी स्वर्ण मंदिर के पास एक और ब्लास्ट हुआ। चंद दिनों में तीसरी बार ब्लास्ट। विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। गोल्डन टेंपल के पास हुआ धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। श्री हरिमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट में हुए लगातार तीन धमाकों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। यहां पर धमाके जैसी भारी आवाज सुनाई दी है। जांच के बाद हम इसकी जानकारी देंगे।

घरों से बाहर निकल गए लोग

धमाके की तेज आवाज से लोगों में दहशत

धमाके की आवाज सुनते लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले दो धमाके अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास बनी हेरिटेज स्ट्रीट के पास दुकान में चिमनी का वजह से हुए थे। चश्मदीद के मुताबिक पुलिस को धमाके वाले स्थान से एक लेटर भी मिला है।

Share this:

Latest Updates