Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Quick Action : भारतीय सुरक्षा बलों ने एंड वक्त पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को दबोचा, चीन के 2 हैंड ग्रेनेड…

Quick Action : भारतीय सुरक्षा बलों ने एंड वक्त पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को दबोचा, चीन के 2 हैंड ग्रेनेड…

National News Update, Jammu Kashmir, Security Forces Arrested Terrorist Of Lashkar E Taiba : मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां सुरक्षाबलों ने बहराबाद हाजिन में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को एन वक्त पर दबोच लिया। सुरक्षाबलों ने उसके पास से चीन के 2 हैण्ड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन को बांदीपोरा पुलिस, 13 आरआर और सीआरपीएफ 45BN बटालियन ने मिलकर अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, इस मामलेमे आतंकी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूए (पी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

1 जून को पकड़ाए थे दो आतंकी

इससे पहले 1 जून को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने फ्रीस्टिहार वारीपोरा चौराहे पर एक मोबाइल व्हीकल चेकपॉइंट (एमवीसीपी) बनाया था, जिसके बाद फ्रीस्टिहार वारीपोरा गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इस दौरान क्रॉसिंग की ओर से आ रहे दो संदिग्धों ने सुरक्षाकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

Share this:

Latest Updates