Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood or politics: इंतजार खत्म, जल्द गूंजेगी शहनाई, राघव की हो जाएंगे परिणीति चोपड़ा

Bollywood or politics: इंतजार खत्म, जल्द गूंजेगी शहनाई, राघव की हो जाएंगे परिणीति चोपड़ा

Bollywood, politics, raghav chadda and pariniti Chopra, wedding ceremony : राघव और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी अपनी सगाई के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। उनका गोल्डेन टेम्पल जाना, साथ-साथ घूमना-फिरना, फोटो शेयरिंग आदि को देख उनके फैंस क्रेजी हुए जा रहे थे कि अब कब दोनों एक-दूसरे के होंगे। बहरहाल, 13 मई को हुई सगाई के बाद उनकी शादी का इंतजार अब खत्म होने को है। उनकी शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा झीलों के शहर से अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करने वाले हैं। दोनों इसी महीने परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

शादी का इवेंट उदयपुर में 23 और 24 सितंबर को

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी का इवेंट उदयपुर में 23 और 24 सितंबर को होगा। इस शादी समारोह में दोनों के कद के हिसाब से देश की कई बड़ी हस्तियां जुटेंगी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें के कुछ सप्ताह पहले परिणीति उदयपुर आई थी और यहां शादी को लेकर विजिट किया था। यहां के प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की थी और उदयपुर के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। 

सज रहा “लीला पैलेस” और “उदयविलास” 

रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति और राघव ने शादी के लिए उदयपुर की सितारा होटल को बुक किया है। उनकी शादी का इवेंट लीला पैलेस और उदयविलास होटल में होंगे और मेहमानों को यहीं ठहराया जाएगा। दोनों सितारा होटल में बुकिंग हो चुकी है और इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इस शादी में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे आएंगे।

Share this:

Latest Updates