Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: पूर्व रणजी खिलाड़ी सत्यप्रकाश कृष्णा ने क्रिकेटरों को बताया क्रिकेट का गुर

Dhanbad: पूर्व रणजी खिलाड़ी सत्यप्रकाश कृष्णा ने क्रिकेटरों को बताया क्रिकेट का गुर

Dhanbad cricket news : डीसीए की मेजबानी में धनबाद के जियलगोरा स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट कोचिंग कैंप में आज पूर्व रणजी खिलाड़ी सत्यप्रकाश कृष्ण ने खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाए। इससे पहले सुबह के सत्र में सत्यप्रकाश और संजय रंजन ने धनबाद की महिला खिलाड़ियों को कई आवश्यक टिप्स दिए।  दूसरे सत्र में सत्यप्रकाश ने जिले के प्रतिभाशाली अंडर -14, अंडर -16 के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बल्लेबाजों को बल्लेबाजी और  गेंदबाजों को गेंदबाजी के कई महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इस मौके पर डीसीए के ट्रेनर महफूज आलम , सहायक कोच रितम दे और किशानु नु चटर्जी भी मौजूद थे। मालूम हो कि इस कैंप के प्रति धनबाद के क्रिकेटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद खिलाड़ी कैंप पहुंच रहे हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

IMG 20230909 WA0020
IMG 20230909 WA0019

खिलाड़ी अपने खेल पर फोकस करें

पूर्व रणजी खिलाड़ी सत्य प्रकाश कृष्ण ने प्रशिक्षण शिविर में आए क्रिकेटरों से कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि आप अपना गोल सेट करें और उसी पर फोकस करें। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए मूल चीजों पर फोकस करना अति आवश्यक है। ऐसा करके ही आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिस तरह से अर्जुन का ध्यान चिड़िया पर न होकर उसकी आंख पर था। इस प्रकार आपको भी अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। इसके बाद आपको मेहनत और समर्पण से क्रिकेट में आगे बढ़ना होगा। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसलिए सही दिशा में सही ढंग से हर क्रिकेटर को मेहनत करनी चाहिए।

Share this:

Latest Updates