Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : नोएडा के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग को किया खंडित, इसके बाद हालात बिगड़ने की…

UP : नोएडा के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग को किया खंडित, इसके बाद हालात बिगड़ने की…

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) में नोएडा के बहलोलपुर गांव स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा 20 मार्च की रात को तोड़फोड़ करने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने मंदिर में रखी मूर्ति और शिवलिंग भी खंडित कर दिया। 21 मार्च की सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी मंदिर के आसपास बने घरों के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल हुआ फोटो और वीडियो

मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद 21 मार्च की सुबह इससे संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल मैसेज में मंदिर में तोड़फोड़ के साथ साथ मांस रखने की भी बात बताई गई थी, जबकि पुलिस को मौके से मांस बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। मंदिर के अंदर से मांस मिलने की जानकारी गलत है।

Share this:

Latest Updates