Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गजब का वाकया : मॉर्निंग वॉक पर नहीं आ रहा था दोस्त तो बैंड बाजा ले पहुंच गये उसके घर, इसके बाद..

गजब का वाकया : मॉर्निंग वॉक पर नहीं आ रहा था दोस्त तो बैंड बाजा ले पहुंच गये उसके घर, इसके बाद..

National news, National update, New Delhi news, new Delhi news, latest National Hindi news  : सुबह मॉर्निंग वॉक करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक माना जाता है। कुछ लोग दोस्तों के साथ सुबह की सैर पर जाते हैं और गप्पे मारते हुए समय व्यतीत करते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो सुबह देर तक सोना पसंद हैं। ऐसे लोग मॉर्निंग वॉक करने से कतराते हैं। इसी से जुड़ा एक वाक्य हाल में घटित हुआ है। जब एक शख्स दोस्तों के बार-बार कहने पर भी मॉर्निंग वॉक करने नहीं पहुंचा तो सारे दोस्तों ने मिलकर उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक घर के बाहर खड़े हैं। दो लोग बैंड बजा रहे हैं। सभी के चेहरे पर हंसी है। इसी दौरान घर में से एक शख्स बनियान और शॉर्ट्स पहनकर बाहर आता है और बाहर खड़े दोस्तों को देखकर हंस पड़ता है। इतना ही नहीं वह हाथ जोड़कर सबको प्रणाम भी करता है और कहता है कल से मैं जरूर मॉर्निंग वॉक पर आऊंगा।

घर पर बैंड बाजा देख पहले तो हुआ हैरान

मॉर्निंग वॉक पर नहीं जाने वाला शख्स घर से बाहर निकलकर देखा तो बैंड बाजा देखकर पहले तो हैरान हुआ। लेकिन बाद में उसे समझ में आ गया यह करतूत उसके दोस्तों नहीं की है।  वीडियो शेयर कर किए जा रहे दावे के अनुसार ये सभी लोग साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते थे, लेकिन एक शख्स मॉर्निंग वॉक पर नहीं जाता था। सबने मिलकर सबक सिखाने की योजना बनाई और सुबह सुबह बैंड लेकर घर पहुंच गए।

Share this:

Latest Updates