Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब केंद्र सरकार बेचेगी सस्ते दाम पर आटा, 7 नवंबर से शुरू हो सकती है योजना, जानें क्या होगा मूल्य

अब केंद्र सरकार बेचेगी सस्ते दाम पर आटा, 7 नवंबर से शुरू हो सकती है योजना, जानें क्या होगा मूल्य

National news, National update, New Delhi news, new Delhi news, latest National Hindi news : राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के अंतर्गत भारत के करोड़ों लोगों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 31 द‍िसंबर 2023 तक मुफ्त में राशन मुहैया कराने की बात की थी। वहीं अब सस्ते राशन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार भारत आटा ब्रांड को सस्ता करने का मन बना चुकी है। वर्तमान समय में इसकी कीमत 29.50 रुपए प्रति किलोग्राम है। जिसे कम कर 27.50 प्रति किलोग्राम करने की योजना बनाई जा रही है। इसका अर्थ यह  है कि सरकार भारत आटे की कीमत को 2 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ता करेगी। आटे की ब‍िक्री की शुरुआत 7 नवंबर से होने की उम्‍मीद है।

FCI सेंट्रल पूल से कर रही गेहूं का आवंटन

फिलहाल बाजार में ब्रांडेड आटे की कीमत 35 से 40 रुपये प्रत‍ि क‍िलो है। वहीं, मध्य प्रदेश के गेहूं के आटे की दर 45 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के आसपास है। नॉर्मल ब्रांडेड आटे का 10 किलो वाला पैकेट 370 रुपये म‍िल रहा है। इस तरह भारत ब्रांड का आटा 275 रुपये में म‍िल जाएगा। राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता सहकारी संघ को इसके ल‍िए नोडल एजेंसी बनाया जाएगा। भारत ब्रांड आटे के ल‍िए एफसीआई सेंट्रल पूल से लगभग ढाई लाख टन गेहूं का आवंटन कर रही है।

10 और 30 क‍िलो का होगा पैकेट

गेहूं के आटे को बाजार में 10 क‍िलो और 30 क‍िलो के पैक में उतारा जाएगा। इस आटे का 10 क‍िलो का पैकेट 275 रुपये में म‍िलने की उम्‍मीद है। इस बारे में सरकार की ओर से  निर्णय लिया जा चुका है। गत द‍िनों दालों की कीमत में जबरदस्‍त तेजी आने के बाद केंद्र सरकार की ओर से भारत ब्रांड नाम से सस्ती चने की दाल भी बेची जा रही है। इसकी दर 60 रुपये क‍िलो है। 30 किलो वाले बड़े पैकेट का दाम  55 रुपये किलो के ह‍िसाब से है।

Share this:

Latest Updates