Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update  : रांची के रातू स्थित नवासोसो में पुलिस ने 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम रंजन यादव है। वह गोंदा थाना क्षेत्र के गांधी नगर का रहने वाला है। उसके पास से एक वाहन और 22 पुड़िया ब्राउन शुगर (486 ग्राम) बरामद किया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग के स्कार्पियो वाहन से ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम नवासोसो स्थित लिची बगीचा पहुंची। इसी दौरान स्कार्पियो वाहन 15 मिनट बाद पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वाहन में सवार व्यक्ति भागने लगा। टीम ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। जांच करने पर उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

Share this:

Latest Updates