Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : गया में पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला, ASI बुरी तरह जख्मी, अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग कर किसी तरह बचाई जान, महिला भी…

BIHAR : गया में पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला, ASI बुरी तरह जख्मी, अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग कर किसी तरह बचाई जान, महिला भी…

Bihar (बिहार) में गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के बनिया गांव टोला राजपुर में एक मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से अचानक हमला शुरू कर दिया। इस हमले में गुरुआ थाने के ASI राज कपूर सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रेम प्रपंच और लड़के-लड़की के घर वालों के बीच हुई मारपीट की जांच करने पुलिस की टीम पहुंची थी इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। गई थाने की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। 

4 जवान और एक महिला भी घायल

घटना में पुलिस के चार जवान और एक महिला भी चोटिल हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस जीप का शीशा भी तोड़ दिया और टायर की हवा निकाल दी। घायल पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घायल पुलिसकर्मी और महिला को सीएचसी गुरुआ में भर्ती कराया गया। वहां से एएसआई को रेफर कर दिया गया है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

प्रेम-प्रसंग मामले की जांच

बताया जा रहा है कि बनिया गांव टोला राजपुर में गत दिन एक युवक एवं एक युवती अपने अपने घर से फरार हो गए थे। घर से भागे युवक-युवती को मुगलसराय से बरामद कर घर लाया गया था। मामला प्रेम प्रसंग का था। घटना से गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से मारपीट की। इसकी शिकायत करने के लिए बुधवार को युवक कुंदन कुमार के पिता शिवनंदन विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी मीना देवी गुरुआ थाना पहुंची थी। इसी दौरान युवती के परिजनों और उनके समर्थकों ने पहले युवक के परिजनों से मारपीट की और जब पुलिस ने रोकना चाहा तो पुलिस पर ही हमला कर दिया।

Share this:

Latest Updates