Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे ने भरी बड़ी हुंकार, महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था को लेकर…

मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे ने भरी बड़ी हुंकार, महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था को लेकर…

Mumbai news, Maharashtra news : शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) सुप्रीमो राज ठाकरे ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की निंदा करते हुए बड़ी हुंकार भरी। महाराष्ट्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। कहा कि राज्य में अब कानून का डर नहीं है। अगर उन्हें मौका दिया गया तो वह दिखाएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है। उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो किंडरगार्टन लड़कियों के यौन उत्पीड़न पर जनता के गुस्से के मद्देनजर आई है। 

बदलापुर की घटना भयानक 

राज ठाकरे ने गरजते हुए कहा कि बदलापुर में जो हुआ वह भयानक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने यह मुद्दा उठाया। लेकिन महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राज ठाकरे ने नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, बलात्कार से लेकर दहेज और छेड़छाड़ तक की घटनाएं साल दर साल बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में महाराष्ट्र में पुलिस के पास 7,000 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। दर्ज न होने वाले मामले इससे कहीं अधिक हैं। बीड, सांगली में महिला गन्ना श्रमिकों के गर्भाशय निकालने के मामले बड़े पैमाने पर देखे जा रहे हैं। 

आप आप से नहीं चलेगा काम 

राज ठाकरे ने कहा कि आज सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों केवल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई भी इन घटनाओं के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे काम नहीं चलेगा। ठाकरे ने कहा कि आप सोच सकते हैं कि राज ठाकरे सिर्फ इसके लिए बोल रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं आपको यह बात बेहद गंभीरता से बता रहा हूं।

Share this:

Latest Updates