Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्वामी दिव्यानंद “सनातन शक्ति संघ भारत” के राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत 

स्वामी दिव्यानंद “सनातन शक्ति संघ भारत” के राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत 

Ranchi News: जाने-माने प्रखर हिन्दू योद्धा स्वामी दिव्यानंद जी महाराज को “सनातन शक्ति संघ भारत” के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सुभाष (दिल्ली) ने अपनी पूरी राष्ट्रीय टीम की सहमति के साथ राष्ट्रीय संरक्षक पद पर मनोनीत किया है। के.डी. सुभाष ने यह आशा भी जतायी कि दिव्यानंद जी महाराज जी के संगठन में जुड़ने और उनके संरक्षण में संघ और भी मजबूती के साथ पूरे देश भर में काम करेगा।
  ज्ञातव्य है कि संघ पिछले कई वर्षों से गौ रक्षा एवं सेवा, गुरुकुल, पर्यावरण, स्वास्थ्य, योग प्रशिक्षण, गरीब कन्याओं का विवाह एवं इससे सम्बन्धित कुल 18 क्षेत्रों में सफलतापूर्वक काम करता आ रहा है।
   बताते चलें कि स्वामी दिव्यानंद जी महाराज पिछले लगभग चार दशकों से विभिन्न संगठनों में प्रांत एवं राष्ट्रीय स्तर पर महत्त्वपूर्ण दायित्वों में रह कर समाज को अपना मार्गदर्शन देते आ रहे हैं।
  संस्था से जुड़े झारखंड एवं देशभर के अन्य प्रदेशों के कार्यकर्ता एवं अधिकारी गण ने स्वामी जी की स्वीकृति पाकर हर्ष व्यक्त किया। इनमें प्रमुख रूप से अमित शर्मा, रीता सिंह चौहान, जयप्रकाश राघव, वंदना जी, कमलेश जी, शेखावत सरोज सिंह, वर्षा रेखा कवर गालव, भारती जी, तेज कंवर, मंजू जी, ललित जी एवं अजित जी इत्यादि शामिल हैं। स्वामी दिव्यानंद महाराज ने भी अपनी ओर से सदैव मार्गदर्शन करने एवं संस्था के उत्तरोत्तर विस्तार के लिए आशीर्वाद दिया है।

Share this:

Latest Updates