Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में कमल खिलेगा और परिवर्तन आयेगा : शिवराज

झारखंड में कमल खिलेगा और परिवर्तन आयेगा : शिवराज

East Singhbhoom: झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा साेमवार को कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारम्भ हुई। इसके बाद बहरागोड़ा के शाखा मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा में भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राज्य में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और परिवर्तन आयेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह झामुमो नहीं, बल्कि जुर्म, मर्डर और माफिया की सरकार है, जिसे हेमन्त सोरेन चला रहे हैं।

शिवराज ने हेमन्त सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा, हेमन्त सोरेन ने वादा किया था कि 05 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। लेकिन, चार साल और 10 महीने बीत गये और कुछ नहीं किया। अब चुनाव के नजदीक आते ही दौड़ कराने लगे, जिसमें 15 नौजवानों की जान चली गयी। चौहान ने कहा कि करीब 2.87 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां खाली हैं और भाजपा की सरकार बनते ही, पहली कैबिनेट बैठक में नौजवानों को रोजगार देने का फैसला लिया जायेगा।

हेमन्त आयेगा, दाना डालेगा, एक हजार बांटेगा

शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाये और कहा, झारखंड में न बेटी, न माटी, न रोटी सुरक्षित है। सभा के दौरान कुछ महिलाओं ने मंच पर आकर उन्हें मिट्टी भेंट की, जिस पर चौहान ने वचन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर बेटी, माटी और रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने हेमन्त सरकार पर विदेशी घुसपैठियों को शह देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की सरकार बनी, तो इन्हें चुन-चुन कर बाहर निकाला जायेगा। उन्होंने कहा, हेमन्त सोरेन ने चूल्हा खर्च के नाम पर 2,000 रुपये देने का वादा किया था, अब चुनाव के वक्त मंईयां सम्मान के नाम पर 1,000 रुपये देकर जनता को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, हमें इस जाल में नहीं फंसना है।

राज्य में एनआरसी लागू होगा

चौहान ने झारखंड के गरीबों के लिए पक्के मकान देने की बात की। उन्होंने कहा, हमारी सरकार बनने पर हर गरीब का पक्का मकान बनाया जायेगा और मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त में दिया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में एनआरसी लागू किया जायेगा और विदेशी घुसपैठियों को चिह्नित कर बाहर किया जायेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की, कि वे भाजपा को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि आप हमें परिवर्तन दीजिए, हम आपको बेहतर झारखंड देंगे। कमल फूल पर बटन दबा कर इस सरकार को उखाड़ फेंकिए। हम झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे।

लूट, झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार : बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पांचवी परिवर्तन यात्रा है, जो यहां से प्रारम्भ हो रही है। उन्होंने झामुमो सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा, यह सरकार पिछले पांच वर्षों से झारखंड को लूट रही है। जमीनों का फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार चरम पर है। हमें ऐसे लुटेरों को सत्ता से बाहर करना है। भाजपा ही झारखंड को बना सकती है और झारखंड भाजपा के दिलों में बसता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासी और राज्य के हितों के साथ धोखा कर रही है। अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करें।

Share this:

Latest Updates