Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने पंजाब और उप्र विस उपचुनाव के लिए एक-एक उम्मीदवार की जारी की सूची

भाजपा ने पंजाब और उप्र विस उपचुनाव के लिए एक-एक उम्मीदवार की जारी की सूची

New Delhi News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को पंजाब विधानसभा उपचुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में पंजाब की छब्बेवाल सीट से सरदार सोहन सिंह थंडल को उम्मीदवार बनाया गया है। सीसामऊ विधानसभा सीट से सुरेश अवस्थी को टिकट दिया गया है।

यूपी विधानसभा के लिए भी उम्मीदवारों का एलान

इससे पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 09 विधानसभा सीटों पर होनेवाले उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की घोषणा की थी। सीसामऊ सीट के साथ कुल आठ सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पंजाब की चार विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहले ही तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। गुरुवार को एक और सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 23 नवम्बर को होगी।

Share this:

Latest Updates