Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में गढ़वा से करेंगे विस चुनाव प्रचार की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में गढ़वा से करेंगे विस चुनाव प्रचार की शुरुआत

Ranchi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गढ़वा से झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करेंगे। मोदी की पहली चुनावी सभा गढ़वा में और दूसरी चाईबासा के टाटा काॅलेज मैदान में होगी।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि गढ़वा जिले की धरती पर पहली बार कोई प्रधानमंत्री आ रहा है। मोदी दिन को 11 बजे पहुंचेंगे। सभा स्थल पर मंच व लोगों के बैठने के लिए विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था को लेकर पंडाल बन रहा है। सैकड़ों मजदूर पंडाल व मंच बनाने में लगे हुए हैं। तैयारी अंतिम चरण में है। मंच पर पलामू प्रमंडल की सभी 09 सीटों से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहेंगे। मोदी की सभा को लेकर जिले में उत्साह है। भारी भीड़ जमा होने की उम्मीद है।

मोदी की सभा के लिए एसपीजी की टीम पहुंची


मोदी की सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। एसपीजी की टीम यहां पहुंच गयी है। जिले के अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है। केन्द्रीय सुरक्षा बलों व जिला बल के एक हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। दर्जनों दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। पलामू से भी सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। आईजी-डीआईजी खुद मानिटरिंग कर रहे हैं। बाहर से आनेवाले वाहनों की पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गयी है।

Share this:

Latest Updates