Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उपराष्ट्रपति कल करेंगे चेन्नई का दौरा

उपराष्ट्रपति कल करेंगे चेन्नई का दौरा

New Delhi News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति चेन्नई में शिक्षा, सुगमता और कल्याण के लिए वकालत पर बधिर-दृष्टिहीन के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान 31 जनवरी को चेन्नई में शिक्षा, सुगम्यता और कल्याण के लिए वकालत पर बधिर और दृष्टिहीन लोगों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय बहु-दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान, चेन्नई द्वारा किया जा रहा है। यह केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत एक संगठन है।

Share this:

Latest Updates