Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, मोहन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष

विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, मोहन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष


New Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में पार्टी की नयी सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का भी आज एलान कर दिया। पार्टी के रोहिणी से विधायक विजेन्द्र गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष होंगे और मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे।
विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गये हैं। साल 2015 और 2020 के जिस दौर में भाजपा दिल्ली विधानसभा के चुनावों में हारती रही, विजेन्द्र गुप्ता उस दौर में भी जीत कर विधानसभा पहुंचते रहे। वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विजेन्द्र गुप्ता इस बार आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को 37 हजार से अधिक मतों से पराजित कर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वह दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे हैं। वह दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे चुके हैं।
पत्रकारों से बातचीत में विजेन्द्र गुप्ता ने इसके लिए पार्टी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा। लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर की कार्यवाही को मन से चलाऊंगा। इसके लिए भगवान हमें शक्ति दें।
विधानसभा के उपाध्यक्ष बनने जा रहे मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद सीट से निर्वाचित हुए हैं। अल्पसंख्यक बहुल मुस्तफाबाद सीट पर मोहन सिंह बिष्ट ने एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन को पराजित किया।

Share this:

Latest Updates