Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बार-बार कब्ज का शिकार हो रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए, इन फलों के सेवन से आप हो सकते हैं ठीक

बार-बार कब्ज का शिकार हो रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए, इन फलों के सेवन से आप हो सकते हैं ठीक

Health tips : टेंशन के दौर से जब आदमी गुजरते रहता है, तो मानसिक परेशानी के साथ-साथ शारीरिक परेशानी की स्थिति भी उत्पन्न होती रहती है। टेंशन का सबसे ज्यादा असर पाचन की क्रिया पर पड़ता है। कब्ज का बार-बार शिकार होने पर व्यक्ति को पाइल्स तक की समस्या खड़ी हो जाती है। पाइल्स ऐसी समस्या है, जिसका पूरा निदान न तो दवा है और ना ऑपरेशन। ऑपरेशन के बाद भी फिर से यह बीमारी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने खान-पान में ऐसा परिवर्तन करें, ताकि कब्जियत ना हो और कब्जियत पाइल्स में ना बदले। हम रोजाना कुछ फलों का खाने में प्रयोग कर कब्जियत और पाइल्स की समस्या दूर कर सकते हैं।

कीवी, नाशपाती और सेब बहुत उपयोगी

विशेषज्ञों का कहना है कि कीवी खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और इंफेक्शन में राहत मिलती है। इस फल को खाने से डायजेशन तेजी से होता हैं, क्योंकि इसमें फल के अंदर एक्टीनिडीन होता है। नाशपती फल के अंदर सोर्बिटोल होता है। यह एक शुगर एल्कोहॉल होता है, जो लैक्सेटिव की तरह काम करता है। सेब खाने से बीमारी दूर होती है इसके साथ यह कब्ज भी दूर करता है। सेब में सबसे अधिक फाइबर मात्रा अधिक होती है।

रामबाण है पपीता

पेट को साफ रखने के लिए पपीता रामबाण का काम करता है। पपीता का सेवन करने से पेट संबंधित समस्याएं दूर होती ह। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। पपीता में डायजेस्टिव एंजाइम होते हैं, जो इस काम के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा प्रून्स में फाइबर से भरा होने के साथ ही मल निकासी को आसान बनाने के लिए काफी बढ़िया तरीका है।

Share this:

Latest Updates