Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 21 मार्च 2025 का जानें अपना राशिफल

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 21 मार्च 2025 का जानें अपना राशिफल

Rashifal 21 मार्च 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 21 मार्च 2025 को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

21 मार्च 2025 शुक्रवार का पंचांग

चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), फाल्गुन। सप्तमी तिथि 04:24 AM तक उपरांत अष्टमी। नक्षत्र ज्येष्ठा 01:45 AM तक उपरांत मूल। सिद्धि योग 06:41 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग। करण विष्टि 03:39 PM तक, बाद बव 04:24 AM तक, बाद बालव। 21 मार्च शुक्रवार को राहु 11:03 AM से 12:34 PM तक है। 01:45 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

21 मार्च 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करेंगे।आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

♊ मिथुन : (क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज मन से किया गया हर काम आसानी से पूरा हो जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। व्यापारियों के व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। आज के दिन को जी भरकर जिएंगे। आज आपकी उर्जा और सकारात्मकता ज्यादा रहेगी। नए अवसर मिल सकते हैं। नए रिश्ते बनने के योग हैं। मौज मस्ती और मनोरंजन के हिसाब से समय अच्छा है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आप किसी तरह का कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं तो उसमें मंजूरी मिल सकती है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपको सबके साथ अपने रिश्तें बेहतर बनाकर रखने चाहिए।रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा ऑफर आयेगा। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है।इस राशि के बुक सेलर्स को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल नवरात्र के दौरान कर सकते हैं। माँ शैलपुत्री को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन तनहा गुज़रने वाला है; अपने पालतू पशु के साथ समय बिताकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में आपको अधिकारियों का प्राप्त होगा। आज आपकी तरक्की सुनिश्चित है। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। आज आप परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहे है। दुर्गा जी को नारियल अर्पित करें, समस्यायों का समाधान मिलेगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अर्थलाभ दे सकती है।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल आयेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। मां शैलपुत्री आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। अचानक धन लाभ होगा। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ायें, सभी कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें। पार्टनर के किसी आइडिया से आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ  और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates