▪︎ अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग पर हुईं चर्चा, संसद भवन घेरने का निर्णय
धनबाद : झारखण्ड सूड़ी समाज कल्याण समिति का रविवार को 46वां महाधिवेशन हीरापुर अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ।महाअधिवेशन में झारखण्ड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महाअधिवेशन में सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग पर विशेष चर्चा महाधिवेशन में हुईं।साथ ही आगे के आंदोलन की भी रणनीति बनी।
केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने बताया कि 2021 में ही सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की अनुशंसा झारखण्ड सरकार ने कर दी थी।इसके बाद भी केंद्र सरकार ने अबतक कोई पहल नहीं की। ऐसे में समिति ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना, संसद भवन का घेराव करने का निर्णय लिया है।समिति के केंद्रीय संरक्षक रेखा मंडल ने बताया कि सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग वर्षो से हो रही है और यह हमारा अधिकार है इसे लेकर रहेंगे।



