Dhanbad news : दुनिया की सबसे तेज़ी से विकसित होती फिटनैस फ्रैंचाइज़ एनीटाइम फिटनैस ने सरायढेला, धनबाद में अपने नये जिम से लोगों की सफलतापूर्वक सेवा कर रही है। यह विस्तार समग्र हेल्थ एवं वैलनैस को देश भर में सुलभ बनाने के मिशन को और मजबूत बनाता है। इस अवसर पर एनीटाइम फिटनैस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने कहा कि धनबाद में नये जिम के लॉन्च के साथ हम न सिर्फ पूर्वी भारत में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ा रहे हैं, बल्कि लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने में मदद भी करना चाहते हैं। विक्रान्त श्रीवास्तव जैसे पार्टनर के साथ जुड़ते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है, जिनकी सोच हमारे दृष्टिकोण से मैच करती है। वे सभी मेंबर्स के लिए फिटनैस का सुरक्षित, अनुकूल एवं प्रेरक माहौल बनायेंगे।’धनबाद के नये जिम क्लब को विक्रांत श्रीवास्तव चलायेंगे, वे एक फिटनैस प्रशंसक एवं उद्यमी हैं, जो क्षेत्र में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते रहे हैं। इस लॉन्च के साथ एनीटाइम फिटनैस ने लोगों को ऐसे टूल्स, सहयोग एवं प्रत्यास्थता उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है, जो उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए ज़रूरी हैं।
आधुनिक स्मार्ट फिटनैस टेक्नोलॉजी, वर्कआउट के सुरक्षित एवं आधुनिक उपकरणों के साथ सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में धनबाद का यह क्लब 24/7 एक्सेस देता है। जिम के मेंबर ग्रुप फिटनैस क्लासेज़ में शामिल हो सकते हैं। भारतीय बाज़ार में अपनी शुरुआत के बाद से एनीटाइम फिटनैस, फिटनैस उद्योग में अग्रणी के रूप में उभरा है, जिसे नेबरहुड-क्लब मॉडल, मेंबर्स के अनुकूल दृष्टिकोण तथा सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए जाना जाता है। ब्राण्ड के 150 से अधिक क्लब्स पहले से चल रहे हैं और कई नये क्लब्स की योजनाओं के साथ ब्राण्ड देश भर में, खासतौर पर दूसरे और तीसरे स्तर के शहरों में फिटनैस के प्रति नज़रिए को तेज़ी से बदल रहा है। यह नया लॉन्च अधिक फिट एवं अधिक मजबूत भारत, एक समय में एक कम्युनिटी बनाने की ब्राण्ड की यात्रा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि है।



