Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेरिका में गोली मारकर गुजराती युवक का मर्डर,तीन अश्वेत लुटेरों ने की फायरिंग

अमेरिका में गोली मारकर गुजराती युवक का मर्डर,तीन अश्वेत लुटेरों ने की फायरिंग

America (अमेरिका) के न्यूपोर्ट न्यूज शहर के कन्वीनियंस स्टोर में 15 जून की रात को एक अमेरिकन समेत गुजराती युवक का गोली मारकर मर्डर कर दिया गया। मृतकों के नाम प्रेयस पटेल व एडवर्ड थॉमस हैं। मूल रूप से गुजरात में आणंद शहर के रहने वाले प्रेयस कन्वीनियंस स्टोर में काम करते थे। तीन अश्वेत बदमाश इस वारदात को अंजाम देने के बाद कैश बॉक्स और कुछ सामान लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत

गोलीबारी की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। काफी खून बह जाने के कारण दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ अश्वेत संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

साथी कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहे थे प्रेयस पटेल 

लुटेरों ने कैश उनके हवाले करने के लिए पहले थॉमस को पीटना शुरू कर दिया तो प्रेयस ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान एक लुटेरे ने उन्हें और थॉमस दोनों को गोली मार दी। प्रेयस के बड़े भाई परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।

Share this:

Latest Updates