Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दूल्हे राजा के दोस्तों ने ऐसा दिया गिफ्ट कि देखते ही भड़क उठी दुल्हन,क्योंकि…

दूल्हे राजा के दोस्तों ने ऐसा दिया गिफ्ट कि देखते ही भड़क उठी दुल्हन,क्योंकि…

Social media (सोशल मीडिया) पर शादी के तमाम वीडियो (Wedding Video) वायरल होते रहते हैं। जिनमें बारात, विदाई, दूल्हा-दुल्हन और डांस के बहुत से मजेदार वीडियो (Funny Video) शामिल होते हैं। सबसे ज्यादा इन दिनों ट्रेंड में जो वीडियोज हैं वो हैं दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Funny Video) के स्टेज पर होने वाले मजाक के हैं। कई बार दूल्हा-दुल्हन को वरमाला के दौरान उनके दोस्त ऐसा गिफ्ट दे देते हैं, जो देखकर हर कोई हैरान रह जाता है या फिर सोच में पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के दोस्तों (Groom Friend) ने दुल्हन को गिफ्ट में कुछ ऐसा दे दिया, जिसे देखते ही दुल्हन के चेहरे का रंग उड़ गया। दुल्हन सिरे से उखड़ गई।

मिल चुके हैं 4000 लाइक्स

वीडियो देखने में काफी मजेदार है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर अबतक करीब 4 हजार लाइक्स आ चुके हैं। लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग ये जाने के लिए काफी उत्सुक हैं कि गिफ्ट वाले डिब्बे में आखिर था क्या ? वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि बेशर्मी की भी हद होती है।

खुश नजर आ रहे दूल्हा-दुल्हन

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग आकर दोनों को शादी की बधाई और गिफ्ट दे रहे हैं। इसी बीच एक शख्स स्टेज पर आता है और वो दुल्हन के हाथ में एक गिफ्ट देता है। दुल्हन गिफ्ट लेकर उसे खोलने लगती है, लेकिन जैसे ही वो डिब्बे के अंदर रखी हुई चीज को देखती है, बहुत शर्मा जाती है और अपना मुंह दूसरी ओर फेर लेती है। वीडियो में लोगों की आवाज भी सुनाई देती है, जो बोलते हैं कि ‘मजाक था मजाक था’। गिफ्ट में आखिर क्या था, इसकी जानकारी वीडियो से नहीं मिल पाती है।

Share this:

Latest Updates