Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पैक बना दे यार… गाने पर भाभी ने अपने डांस से ऐसा मचाया धमाल कि देवर…

पैक बना दे यार… गाने पर भाभी ने अपने डांस से ऐसा मचाया धमाल कि देवर…

आजकल शादी से लेकर बर्थडे और अन्य प्रकार की पार्टियों में डांस का प्रचलन खूब बढ़ गया है।  जिस कार्यक्रम में डांस न हो, वह फीका-फीका लगता है। डांस से कार्यक्रम का आकर्षण तो बढ़ता ही है, सोशल मीडिया में भी लोगों के लिए मनोरंजन का मसाला भी मिल जाता है। ऐसा ही एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़ा ‘पैक बना दे यार…’  गीत पर डांस कर रहा है। लोगों के कमेंट से ऐसा पता चलता है कि डांस करने वाली महिला उसके साथ डांस करने वाले युवक की भाभी है। भाभी का डांस ऐसा धमाल मचाता है कि सब लोग वाह-वाह करने लगते हैं। लाइक और कमेंट की सोशल मीडिया में बाढ़ आ जाती है। वीडियो को देखने से पता चलता है कि यह दिल्ली का है। आप वीडियो में शादी का माहौल देख सकते हैं और आसपास के लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

साड़ी में डांस करती महिला बढ़ा रही वीडियो का आकर्षण

वीडियो में आप डांस फ्लोर पर एक जोड़े को मस्ती में जमकर डांस करते हुए देख सकते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पैक बना दे यार गाना चल रहा है। वीडियो में डांस कर रही महिला साड़ी में बहुत ही खूबसूरत तरीके से इस गाने पर डांस कर रही है और उसके साथ शख्स भी मस्ती में उसका साथ दे रहा है। वीडियो में सबसे पहले शख्स डांस की शुरुआत करता है। उसके बाद महिला जिस तरह से डांस करती है, उसे देखने के बाद वहां के लोग खुशी से झूम उठते हैं और कमेंट सेक्शन में भी लोग महिला की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कमेंट सेक्शन देख कर पता चल रहा है कि डांस करने वाली महिला उस शख्स की भाभी है।

Share this:

Latest Updates