Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

26 हजार रुपये की है यह गुलाबी बाल्टी, लेना है क्या, देखने में साधारण मगर …

26 हजार रुपये की है यह गुलाबी बाल्टी, लेना है क्या, देखने में साधारण मगर …

Social media सोशल (मीडिया) में आजकल कब क्या देखने और सुनने को मिल जाए, यह कहना और समझना बड़ा कठिन है। फिर भी यह बातें और चीजें हमारे लिए ज्ञान वर्धन में सहायक हैं। दुनिया में आदमी के जीवन के लिए दैनिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाली चीजों में बाल्टी बहुत ही उपयोगी है। इसका प्रयोग हम सदियों से करते आ रहे हैं। बाल्टी की मदद से हम नहाते हैं, कपड़े धोते हैं, घर साफ करते हैं, पानी निकालते हैं। और भी बहुत सारे काम करते हैं। देश-विदेश के सभी घरों में बाल्टी आसानी से मिल जाती है। मार्केट में सामान्य रूप से बाल्टी 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक आसानी से मिल जाती है, मगर एमेजन पर एक बाल्टी 25 हज़ार 999 रुपये की एक मिल रही है। सोशल मीडिया यूज़र ने इसकी एक फोटो भी शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। लोग इस फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में खूब हो रहा कमेंट

तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक गुलाबी रंग की बाल्टी है, जिसकी कीमत 25 हज़ार 999 रुपये बताई जा रही है। लोगों को इसकी कीमत पर बहुत ही ज़्यादा आश्चर्य हो रहा है। लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर vivekraju93 नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर लोग ज्यादा मीम्स भी बना रहे हैं।

Share this:

Latest Updates