Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पानीपत में पाकिस्तान को सूचनाएं भेजने वाला गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद

पानीपत में पाकिस्तान को सूचनाएं भेजने वाला गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद

Panipat : जिला पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित यहां एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने उसके फोन नम्बर से हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के बाद यह कार्रवाई की गयी है।

पानीपत के कार्यकारी पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी नौमान इलाही के रूप में हुई है। एसी पूनिया ने बताया कि हमें एक इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए नौमान इलाही को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में जासूसी के आरोप सही मिले हैं। उसका पाकिस्तान में कुछ लोगों से सम्पर्क है, जिन्हें वह संवेदनशील और महत्वपूर्ण इन्फॉर्मेशन भेजता था।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में पानीपत के इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उसके पाससे जो भी इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट मिले हैं, उन्हें सीज किया है। उनका भी एनालिसिस किया जा रहा है। इसके इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट से कई चीजें मिलीं हैं। उससे पूछताछ में भी कई जानकारियां मिलीं है। उसके पैसे लेने के बारे में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं।

Share this:

Latest Updates