Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कारगिल में ड्यूटी पर तैनात नवादा के मनीष कुमार शहीद

कारगिल में ड्यूटी पर तैनात नवादा के मनीष कुमार शहीद

Nawada : बिहार के नवादा जिले के रूपौ थाना अंतर्गत पाण्डेयगंगौट गांव निवासी अशोक राम के पुत्र व भारतीय सेना के जवान मनीष कुमार ड्यूटी के दौरान बुधवार को शहीद हो गये। वह लगभग 22 वर्ष के थे। उनके निधन की दु:खद खबर के बाद उनके गांव एवं प्रखण्ड में गहरा शोक है। शहीद जवान मनीष कुमार के पिता अशोक राम, माता सुशीला देवी, पत्नी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, उन्हें अपने बेटे पर गर्व भी है।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार जम्मू कश्मीर के कारगिल में पदस्थापित थे एवं ड्यूटी के दौरान ही बुधवार को उनकी मौत हो गयी। फिलहाल, उनके निधन के ठोस कारणों का पता नही चल पा रहा है। घटना की सूचना ड्यूटी स्थल से मृतक के घरवालों को फोन के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद इलाके में सूचना मिलते ही माहौल गमगीन हो गया।

दो बड़े भाई भी हैं देश की सेवा मे

ग्रामीणों के अनुसार शहीद मनीष चार भाई हैं, जिनमें इनके अलावा बड़े भाई पिंटू कुमार गया में, मंझले भाई राजीव कुमार उत्तराखंड में सेना में ही तैनात हैं। शहीद मनीष की शादी 06 मार्च को नवादा के धुर्रहार, सिसवां में हुई थी। मुखिया दीपक कुमार ने कहा कि शहीद जवान मनीष कुमार काफी मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी शहादत पर हम सभी को गर्व है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल जवान के पार्थिव शरीर को वहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शहीद जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव आने की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates