Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नक्सलियों से मिलकर लौट रहा था एक समर्थक, IED पर पड़ गया पांव…

नक्सलियों से मिलकर लौट रहा था एक समर्थक, IED पर पड़ गया पांव…

Jharkhand Update News, Chaibasa, Naxal Supporter, Came In Contact With IED & Died :  कोल्हान जंगल के टोंटो थाना क्षेत्र में कई जगह सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी लगा रखी है। खबर मिल रही है कि इसी आईईडी की चपेट में आने से एक नक्सली समर्थक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह नक्सलियों से मिलकर लौट रहा था। अचानक उसका पैर आईईडी पर पड़ गया और उसकी मौत हो गयी।

नक्सलियों के लिए करता था कम

इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के राजबासा का रहने वाला अर्जुन सुरीन नक्सलियों के लिए काम करता था। उन तक मदद पहुंचाता था वह नक्सली समर्थक था। वह वनग्राम राजाबासा में रह नक्सलियों (भाकपा माओवादी) को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराता था।

दो या तीन दिन पहले गया था नक्सलियों से मिलने

एसपी ने बताया कि वह नक्सलियों से मिलने दो या तीन दिन पहले गया था। वनग्राम राजाबासा से हुसीपी गया था। मिलकर जब वह वहां से लौट रहा था तो उसके पैर आईईडी में पड़ गये। और उसकी मौत हो गयी। पुलिस यह जानकारी इकट्ठा कर रही है कि वह इस बार किस तरह की मदद लेकर नक्सलियों के पास गया था। अर्जुन सुरीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है टोंटो थाना के दो कांडों में शामिल रहा है। पुलिस अब इस मामले में पड़ताल कर रही है। पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ शुरू की है।

Share this:

Latest Updates