Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sorrowful : अब टूट जाएगा लंदन का इंडिया क्लब, कई बार नेहरू और इंदिरा…

Sorrowful : अब टूट जाएगा लंदन का इंडिया क्लब, कई बार नेहरू और इंदिरा…

Global News, Britain, London, Historical Indian Club Will Be Demolished : इंटरनेशनल मीडिया से यह खबर आ रही है कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन का ऐतिहासिक इंडिया क्लब अब टूट जाएगा। अगले महीने बंद हो जाएगा। गौरतला भाई की यह वो जगह है जहां 1930 से 1940 के दशक में अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए राष्ट्रवादी नेता झुकते थे। यह ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के पास है। यहां कई सालों तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी मेहमान के तौर पर आते रहे थे। इंडिया लीग ब्रिटेन में बेस्ड एक संगठन था जिसने भारत की पूर्ण स्वतंत्रता और स्वशासन के लिए अभियान चलाया था। लीग की स्थापना 1928 में कृष्ण मेनन ने की थी। इसकी बैठकें लंदन के इंडिया क्लब में की जाती थीं।

तोड़कर बनेगा आलीशान होटल

कांग्रेस नेता शशि थरूर के अनुसार, इसे तोड़कर आलीशान होटल बनाया जाएगा। दरअसल, काफी सालों से क्लब को तोड़े जाने से बचाने के लिए कैंपेन चलाई जा रही है। इसमें शशि थरूर भी शामिल रहे हैं। इंडिया क्लब को लोगों के लिए आखिरी बार 17 सितंबर को खोला जाएगा।

आजादी के बाद पत्रकारों और बुद्धिजीवियों का सामूहिक स्थल

आजादी के बाद इस इंडिया क्लब का इस्तेमाल भारतीय पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के लिए रेस्तरां और विशेष सामूहिक स्थल के तौर पर किया जाने लगा। आजादी के बाद ब्रिटेन में भारत के पहले राजदूत कृष्ण मेनन का मानना था कि क्लब को एक ऐसी जगह बनाया जाए, जहां भारतीय युवा राजनीति और भविष्य के प्लान डिस्कस कर सकें।

Share this:

Latest Updates