Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाई का जन्मदिन मना कर गाजियाबाद से दिल्ली लौट रही महिला को अगवा कर दो दिनों तक किया सामूहिक बलात्कार, इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड

भाई का जन्मदिन मना कर गाजियाबाद से दिल्ली लौट रही महिला को अगवा कर दो दिनों तक किया सामूहिक बलात्कार, इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड

Ghaziabad New Delhi news :  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से पांच युवकों ने 2 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद पांचों दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में राड डालकर छोड़ दिया। इसके बाद उस महिला को रात में सड़क किनारे फेंककर सभी फरार हो गये। अगली सुबह सड़क किनारे बेहोश पड़ी महिला को जब कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बोरे में भरकर महिला को सड़क किनारे फेंका गया था। वह बेहोश थी लेकिन उसकी धड़कनें चल रही थीं। पुलिस के अनुसार महिला के प्राइवेट पार्ट में बेहोशी के दौरान भी रॉड फंसा हुआ था। आनन-फानन में पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। फिलहाल महिला का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। इस मामले में पुलिस ने दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सब्जी से पुलिस घटना के बाबत पूछताछ कर रही है।

अस्पताल में महिला की स्थिति स्थिर

इधर, इस मामले में जीटीबी अस्पताल दिल्ली के प्रवक्ता रजत जांबा ने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह 7 बजे पीड़िता को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उससे सामूहिक बलात्कार किया गया था। उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोट है। फिलहाल पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी स्थिर है। 

बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक अस्पताल में बतौर नर्स काम करने वाली महिला अपने भाई का बर्थडे मनाने गाजियाबाद गई हुई थी। पार्टी मना कर लौटने के दौरान गाजियाबाद -नई दिल्ली सड़क मार्ग पर उसे पांच युवकों ने अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद पांचों युवक उस महिला से 2 दिनों तक बलात्कार करते रहे। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया। जब महिला बेहोश हो गई तो उसे बोरे में भरकर दरिंदों ने सड़क के किनारे फेंक दिया।

Share this:

Latest Updates