Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Congress president election : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के अध्यक्ष, जानें शशि थरूर को कितने मतों से पराजित किया

Congress president election : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के अध्यक्ष, जानें शशि थरूर को कितने मतों से पराजित किया

National news :  देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 24 साल बाद (गांधी परिवार से इतर) नया अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को लगभग सात हजार मतों से हराया।  आधिकारिक जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे को 7, 897 वोट मिले। वहीं, शशि थरूर को एक हजार 72 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। वैसे वोटों की गिनती के बीच ही राहुल गांधी ने बता दिया था कि पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा।

खड़गे जी से पूछ लो मेरा रोल क्या होगा : राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने बुधवार को आंध्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान जब मीडिया ने कांग्रेस में उनके भावी रोल पर सवाल किया तो राहुल ने जवाब दिया- खड़गेजी से पूछ लो, वही तय करेंगे मेरा रोल। हालांकि, इस बयान के कुछ मिनटों बाद ही कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर खड़गे के अध्यक्ष बनने का ऐलान कर दिया। शशि थरूर ने भी ट्वीट कर खड़गे को बधाई दी और अपना साथ देने वालों को धन्यवाद दिया है।

Share this:

Latest Updates