Motihari News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमनपुर भवानीपुर गांव के सरेह में एक 35 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव वहां पड़ा था। युवक के शरीर छह जगह चाकू से प्रहार के जख्म मिले। सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम पहुंची। साक्ष्य एकत्रित किया व ब्लड सैंपल साथ ले गई। अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली कि एक अज्ञात शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। युवक के पेट पर चार, गर्दन में एक और सीने पर एक जख्म था। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या सरेह में की गई थी। क्योंकि खून के धब्बे वहां मिले हैं
मोतिहारी में चाकू गोदकर युवक की हत्या

Share this:


