Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आपत्तिजनक स्थिति में मिला दारोगा, जमकर हुई पिटाई

आपत्तिजनक स्थिति में मिला दारोगा, जमकर हुई पिटाई

▪︎ इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित, दारोगा लाइन हाजिर

SamastipurNews: दलसिंहसराय थाने में तैनात एएसआइ ( दारोगा) नरेश पासवान एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसपी अशोक मिश्रा ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। दारोगा पूर्णिया जिले का निवासी है।
प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि लोगों ने दारोगा के साथ गाली-गलौच की और मारपीट करने लगे। 10-10 बार उठक-बैठक भी कराई। सूत्रों के अनुसार, महिला बेगूसराय जिले की बताई गई। वह थाने में दारोगा के लिए खाना बनाती थी। शनिवार की रात दारोगा आपत्तिजनक स्थिति में मिला। इसके बाद किसी ने घटना का वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Share this:

Latest Updates