Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्य चुनाव आयुक्त से केजरीवाल के नेतृत्व में मिला आआपा प्रतिनिधिमंडल

मुख्य चुनाव आयुक्त से केजरीवाल के नेतृत्व में मिला आआपा प्रतिनिधिमंडल

New Delhi news : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी से निर्वाचन सदन में मुलाकात की। यह मुलाकात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही बातचीत के क्रम में हुई।

आयोग के मुताबिक यह बातचीत चुनावी प्रक्रिया में सुझाव और राजनीतिक दलों की चिन्ताओं को साझा करने के लिए की जा रही हैं। इससे राष्ट्रीय और राज्य पार्टी अध्यक्ष अपने सुझाव और चिन्ताओं को सीधे आयोग के साथ साझा कर सकते हैं। यह पहल सभी सम्बन्धित मतदाताओं और दलों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुसार है।

आयोग इससे पहले छह मई को बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर चुका है। आयोग के अधिकारी लगातार विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर रहे हैं। आयोग ने कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की हैं, जिनमें सीईओ द्वारा 40 बैठकें, डीईओ द्वारा 800 बैठकें और ईआरओ द्वारा 3879 बैठकें शामिल हैं। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates