Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Silky dress, Milky smile : एक्ट्रेस हुमा के ग्लैमर का जादू फैंस के दिलों पर ऐसा छाया कि कमेंट्स की…

Silky dress, Milky smile : एक्ट्रेस हुमा के ग्लैमर का जादू फैंस के दिलों पर ऐसा छाया कि कमेंट्स की…

Bollywood actress हुमा कुरैशी अपनी  एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, उनकी ग्लैमरस अदाएं भी फैंस के सिर चढ़कर बोलती हैं। आजकल उनकी फिल्में ओटीटी की दुनिया पर धमाल मचा रही हैं। हुमा की फिल्में फैंस को खूब पसंद आती हैं, लेकिन अभिनेत्री अपने ग्लैमरस लुक से भी फैंस को दीवाना बनाने का हुनर जानती हैं। हुमा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री का सिजलिंग expression देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

हुमा ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह सिल्वर ड्रेस में कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों में हुमा कुरैशी अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। खास बात ये है कि तस्वीरों में हुमा अपने आउटफिट की मदद से भी पोज बदल रही हैं, जिस वजह से अभिनेत्री ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तस्वीरों में सिल्की ड्रेस और मिल्की स्माइल के साथ हुमा खूब इतराती नजर आई हैं।

इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन फॉलोअर्स

हुमा कुरैशी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों को कुछ घंटों में ही 37 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। फैंस अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर कमेंट कर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप हमेशा अच्छी लगती है।’ दूसरे ने लिखा, ‘आप और आपकी स्माइल सुंदर हैं।’ वहीं एक यूजर ने हुमा कुरैशी को बार्बी डॉल बताया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर हुमा कुरैशी के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Share this:

Latest Updates