Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Achievement : लोहरदगा का आयुष बना जेईई एडवांस्ड 2023 का झारखंड टॉपर,  ऑल इंडिया रैंक 94

Achievement : लोहरदगा का आयुष बना जेईई एडवांस्ड 2023 का झारखंड टॉपर,  ऑल इंडिया रैंक 94

Jharkhand Update News, Lohardaga, Ayush Singh Jharkhand Topper In JEE Advanced : आयुष सिंह ने जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में झारखंड में टॉप किया है। उसकी ऑल इंडिया रैंकिंग 94 है। आयुष लोहरदगा शहर के संजय गांधी पथ निवासी रवि भूषण सिंह और नीलिमा सिंह का पुत्र है। 

उसकी सफलता से पूरा परिवार खुश है। जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। आयुष के दोस्त और रिश्तेदारों ने भी उसे सफलता पर बधाई दी है।

आयुष ने लोहरदगा एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की थी। 11वीं और 12वीं की परीक्षा एलले गार्डन रांची से उत्तीर्ण की थी।आयुष ने कठिन परिश्रम और समय प्रबंधन के बदौलत लक्ष्य प्राप्त किया है।

माता-पिता बोले, बेटा लक्ष्य के प्रति था गंभीर

बताते चलें कि आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडालको कंपनी में लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन के साइडिंग इंचार्ज हैं और माता नीलिमा सिंह लोहरदगा में ही शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षिका हैं। माता-पिता ने बताया कि आयुष शुरू से ही अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर था। वह 10 से 12 घंटे रोजाना पढ़ाई करता था।

Share this:

Latest Updates