Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

chance to travel abroad : अब आप भी सस्ते में परिवार के साथ कर सकते हैं विदेश की सैर

chance to travel abroad : अब आप भी सस्ते में परिवार के साथ कर सकते हैं विदेश की सैर

Ranchi news, Jharkhand news, imagination group : झारखंडवासियों के लिए अब किफायती दर पर देश-विदेशों के स्टार होटलों में सपरिवार ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए रियल स्टेट व टाइमशेयर इंडस्ट्री के क्षेत्र में मुंबई स्थित ख्यातिप्राप्त कंपनी ‘इमैजिनेशन ग्रुप’ ने झारखंड में फ्रेंचाइजी/बिजनेस पार्टनर नियुक्त किया है।
रविवार को राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्लाह टोली स्थित मेहरून एनक्लेव में इमैजिनेशन ग्रुप की फ्रेंचाइजी का शुभारम्भ किया गया। इमैजिनेशन ग्रुप के डायरेक्टर हीरा कुमार गुप्ता ने फ्रेंचाइजी कार्यालय का उद्घाटन किया। तत्पश्चात मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने बताया इमेजिनेशन ग्रुप की सदस्यता प्राप्त करने वाले सदस्यों को 25 वर्षों तक की सदस्यता शुल्क के रूप में मात्र दो लाख रुपये देने होंगे। इसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवार के साथ विदेशों में छह रात और सात दिन स्टार होटल में निशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान की जायेगी।

150 देशों के ढाई हजार स्थान चयनित

इसके लिए विश्व के 150 देशों के ढाई हजार डेस्टिनेशंस (स्थल) चयनित हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई सदस्य किसी कारणवश विदेश यात्रा पर नहीं जा सके, तो उन्हें प्रतिवर्ष आठ हजार रुपए वापस कर दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इमैजिनेशन ग्रुप के सदस्यों नागपुर में एक हजार स्क्वायर फीट कृषि योग्य भूमि भी उपलब्ध कराई जायेगी। जहां कम्पनी की ओर से 10 सागवान पेड़ लगाकर उसका रखरखाव भी किया जायेगा। वहीं,12 साल के बाद उससे जो उत्पादित मूल्य होगा, उसका 60 फ़ीसदी इमेजिनेशन ग्रुप के सदस्य को और 40 फीसदी राशि कंपनी को प्राप्त होगी। ऐसा प्रत्येक 12 वर्ष पर दो बार किया जाएगा। इससे सदस्यों को लगभग 15 से 20 लाख तक का लाभ प्राप्त होगा।

फ्रीलांसर के तौर पर हजारों युवा जुड़ रहे

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रमोशन के माध्यम से फ्रीलांसर के तौर पर हजारों युवा जुड़ कर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, सागवान की फार्मिंग से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कंपनी सकारात्मक पहल कर रही है। इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल मिलेगी। उन्होंने बताया कि इमैजिनेशन ग्रुप से अब तक लगभग दस हजार सदस्य जुड़ चुके हैं, जो नागपुर और विदर्भ में हैं।

सदस्य बनाने का अभियान जारी

अखिल भारतीय स्तर पर और विदेशों में भी सदस्य बनाने का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत झारखंड की राजधानी रांची में इमैजिनेशन ग्रुप के बिजनेस पार्टनर के रूप में परवेज अख्तर और राशिद इमरान को नियुक्त किया गया है। श्री गुप्ता ने आशा जताई कि उक्त दोनों बिजनेस पार्टनर अधिक से अधिक सदस्य बनाने में सफल होंगे और इसका लाभ काफी संख्या में लोगों को मिल सकेगा। इस अवसर पर हसन अब्बास उर्फ कैसर, शालजा सांगा, फैजान अब्बास, मो अमीन, अब्दुस सुब्हान, जावेद अख़्तर, आदिल रशीद, परवेज, मीता देवी सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates