Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ACHIEVEMENT : बोकारो की समृद्धि बरनवाल ने मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका- 2023 का खिताब जीता

ACHIEVEMENT : बोकारो की समृद्धि बरनवाल ने मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका- 2023 का खिताब जीता

Bokaro news, Jharkhand news : बोकारो के युवा न केवल पढ़ाई में महारत हासिल कर रहे हैं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी प्रगति कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा और मेहनत से वे अपने देश के साथ-साथ विदेश में भी ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। बेरमो प्रखंड के निवासी, समृद्धि बरनवाल ने अमेरिका के डलास शहर में आयोजित मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका 2023 प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से न केवल समृद्धि को , बल्कि झारखंड राज्य और पूरे देश को भी गर्व हो रहा है। समृद्धि बरनवाल ने बताया है कि वह अपनी सफलता से बहुत प्रसन्न हैं। इसमें मेरे परिवार का बड़ा हाथ है, जो मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। इस सफलता का पूरा श्रेय उन्होंने अपने परिवार को दिया। 

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया

नॉर्थ अमेरिका में आयोजित हुए मिस एशिया पेजेंट का आयोजन नाज विजन फाउंडेशन ने किया था। इस पेजेंट में 20 से अधिक भारतीय मूल की प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के ब्यूटी टैलेंट और ग्रेस को पहचानना है और सभी को आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अग्रसर करने के लिए संबोधित किया।

Share this:

Latest Updates